ठंढ से बचने के लिए पियें हल्दी दूध

हल्दी के आयुर्वेदिक गुण एवं उपयोग






              हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर एक बड़ी महत्वपूर्ण वनस्पति है। इसके जडों में कंद गांठदार, पीला, सुगंधित, अदरक के समान, भूमि के नीचे निकलता है, इसे ही हल्दी कहते हैं। हल्दी प्रायः प्रत्येक घर की रसोई में उपलब्ध रहती है। इसे पीसकर विभिन्न प्रकार की सब्जी एवं दाल में प्रयोग किया जाता है। आज के समय में हर घर की रसोई में इसका पाउडर इस्तेमाल किया जाता है। यह प्राचीन समय से ही बहुत गुणकारी मानी जाती है। 

   (पढ़ें-- आंवला के आयुर्वेविक गुण)     



ठंढ का मौसम शुरू  होते ही सर्दी, खाँसी, गले की खरास, ठिठुरन, बदन दर्द आदि कई बीमारियाँ हमें घेरना शुरू कर देती है। हमें ठंढ के मौसम में स्वस्थ रहना है तो अपने शरीर के अंदरूनी ताकत को मजबूत रखना होगा। सर्दी के शुरुआत से अंत तक यदि हम हल्दी वाले दूध का सेवन करे तो हम सर्दी में होने वाली अनेक बीमारियों से खुद को बचा सकते है। 



                   महिलाओं को इस दूध का सेवन माहवारी वाले दिनों में नहीं करना चाहिए। क्योकि इस दूध के सेवन से रक्तस्राव अधिक होता है। (माहवारी में होने वाली समस्याओं को घरेलू इलाज से ठीक करेंप्रसूता स्त्री को इस दूध का अवश्य ही सेवन करना चाहिए। यह दूध प्रसूता के अंदरुनी अंगों को मजबूती प्रदान कर जल्द स्वस्थ बनाता है।

(पढ़ें-- माँ का दूध बढ़ाने का घरेलू इलाज)


         हल्दी -दूध बनाने की विधि --- एक ग्लास दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालकर उबाले। पाँच मिनट बाद आंच बंद कर दे। दो मिनट बाद इसमें थोड़ा-सा गुड़ मिला लें। हल्दी -दूध तैयार हो गया। रात में सोने से पहले गर्म-गर्म ही इस दूध को पी ले।  ठंढ के मौसम में प्रतिदिन इस दूध का सेवन बहुत ही लाभप्रद है।यह दूध कमर दर्द, घुटना दर्द आदि शारीरिक परेशानियों में अत्यन्त लाभप्रद सिद्ध होता है। 
           

Tonsils बढ़ने पर अपनाएं घरेलू इलाज





ठंढ से बचने के लिए पियें हल्दी दूध ठंढ से बचने के लिए पियें हल्दी दूध Reviewed by Ragini Rani on December 18, 2018 Rating: 5

No comments:

Thanks for comments

Powered by Blogger.