चमचमाते दांतों का घरेलू नुस्खा

            मोतियों से चमचमाते दांत 



       
           हमारे जीवन के लिए सबसे जरुरी है अच्छा भोजन और अच्छे भोजन के लिए जरुरी है अच्छे दाँत। दाँत यदि कमजोर हो जाते है तो भोजन में परेशानी होती है और यदि गंदे हो जाते है तो दिखने में बुरे लगते है। आज हम आपको उस घरेलु उपाय के बारे में बता रहे है जिसे मैंने खुद पर आजमाया और फ़ायदा भी पाया। बहुत ही आसान है। 

       (पढ़ें --- दाँत के समस्त रोगों का घरेलू इलाज)


                  थोड़ी सी फिटकरी और थोड़ा सा सेंधा नमक का अलग-अलग पाउडर बना ले। अब प्रतिदिन एक चुटकी नमक और एक चुटकी फिटकरी के पाउडर को अपनी हथेली पर ले ले। अब इसमें तीन -चार बूंद नींबू का रस मिला दे। ऐसा करने पर थोड़ा -सा झाग सा आपकी हथेली पर होगा। अब आप इन तीनो चीजों को ऊँगली से मिला ले और धीरे -धीरे अपने दाँतो और मसूढ़ों की सफाई कर ले। सफाई करने के बाद कुल्ला कर ले। 



                 कुछ दिनों के इस्तेमाल के बाद आप खुद अपने दाँतो में फर्क महसूस करेंगे। यह दाँतो के लिए बहुत ही गुणकारी है।


सावधानी --- यदि मुँह में छाले हो या कटा -छिला हो तो उस दौरान इसका इस्तेमाल ना करे।


मुँह के छालों का आसान घरेलू इलाज



गला / आवाज बैठने का आसान घरेलू इलाज



चमचमाते दांतों का घरेलू नुस्खा चमचमाते दांतों का घरेलू नुस्खा Reviewed by Ragini Rani on December 14, 2018 Rating: 5

No comments:

Thanks for comments

Powered by Blogger.