मोटापा घटाने का घरेलू उपाय

MOTAPA GHATANE KA GHARELU ILAZ






                मोटापा हमारे समाज की बहुत बड़ी समस्या बन गयी है। इसका मुख्य कारण चर्बी बढ़ाने वाला भोजन का अधिक मात्रा में सेवन एवं आलसी दिनचर्या का पालन करना है। कुछ लोगों में मोटापा थायरायड ग्रंथियों में आई गड़बड़ी के कारण भी होता है। इससे छुटकारा पाने के लिए हम बहुत तरह के उपाय करते है लेकिन सफल नहीं हो पाते।  कभी  सफल हो भी गए तो कुछ दिनों  बाद मोटापा फिर वापस आ जाती है। आज हम ऐसे घरेलु उपाय की चर्चा करेंगे जिसके बारे में शायद आप पहले भी सुन या पढ़ चुके हो। बहुत लोग इसे अपनाये भी लेकिन उन्हें फ़ायदा नहीं हुआ। जिन्हे फ़ायदा नहीं हुआ वो एक बार फिर से इसे निम्न तरीके से आजमाए शर्तिया फ़ायदा होगा। यह नुस्खा भी आजमाया हुआ है लेकिन सही तरीके से। 

       (पढ़ें---घुटना दर्द का घरेलू इलाज)



               1 ग्लास पानी को खौला ले। अब इसमें 1 नींबू को काट कर निचोड़ ले। जितना मात्रा नींबू का रस डालते है उतना ही शहद  भी मिला ले। अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसे हल्का गर्म ही पी ले। इसका सेवन सुबह  खाली  पेट करना है। ध्यान रहे पानी खौला हुआ होना चाहिए तथा नींबू के रस और शहद की मात्रा बराबर होनी चाहिए। इसे लेने के एक घण्टे बाद तक कुछ और नहीं लेंगे।  कुछ लोग मात्रा सही नहीं मिलाते  जिसके कारण उन्हें फ़ायदा नहीं होता। 2 से 3 महीने तक लगातार सेवन करने के बाद सभी चीजों की मात्रा (पानी ,नींबू का रस और शहद ) को कम कर देंगे। कम करते हुए इसे छोड़  दे। मोटापा वापस कभी नहीं आएगा। इसका सेवन high B P में भी लाभप्रद होता है।

(पढ़ेें---उच्च रक्तचाप ( HIGH BLOOD PRESSURE) का घरेलू नुुस्खा)



       उपरोक्त नुस्खे के साथ चर्बी घटाने के लिए आहार का सेवन भी समुचित योजना बना कर करना चाहिए। आहार में ऐसे खाद्य पदार्थ लेना चाहिए जिनसे आवश्यक पोषक तत्व तो अधिक मात्रा में मिले, किन्तु कैलोरियां कम-से-कम मात्रा में मिले। मक्खन, पनीर, चॉकलेट,आइसक्रीम, मांस तथा ज्यादा तेल-मशाला का सेवन कम-से-कम करें या सम्भव हो तो बंद कर दें।

       (पढ़ें---कमर दर्द का घरेलू इलाज)


            वजन घटाने के लिए व्यायाम करना बहुत ही गुणकारी है। यदि व्यायाम सम्भव ना हो तो ज्यादा-से-ज्यादा अपना काम स्वयं करें। फल एवं रस को अपने भोजन में ज्यादा जगह दें। जो भी भोजन करें उसे खूब चबाकर लुगदी बनाकर निगलें। बिना भूख के स्वाद के लिए खाना न खाएं। भोजन के समय निश्चिंत हो कर भोजन करें। 

 (पढ़ें--- थायरायड का घरेलू इलाज)




मोटापा घटाने का घरेलू उपाय मोटापा घटाने का घरेलू उपाय Reviewed by Ragini Rani on December 13, 2018 Rating: 5

2 comments:

  1. Ek glass pani me kitna nimbu aur sahad Milana h

    ReplyDelete
    Replies
    1. Ek glass pani me ek chammach nimbu ka ras aur ek chammach shahad mila kr sewan kare.yadi glass bare size ka ho to do do chammach mila le.

      Delete

Thanks for comments

Powered by Blogger.