मुँहासा ( pimple ) हटाने के आसान घरेलू उपाय/नुस्खा

Pimples ke घरेलू इलाज



मुँहासा त्वचा पर पाया जाने वाला सबसे पुराना रोग है। यह बारह से चौबीस वर्ष के लगभग 80%युवाओं को परेशान करता है। मुँहासे होने का मुख्य कारण शरीर में होनेवाले हार्मोन्स परिवर्तन को माना जाता है। पच्चीस वर्ष की उम्र के बाद इनमें खुद हीं कमी आनी शुरू हो जाती है। युवावस्था में अधिकांश लोगों को मुँहासे हो जाते है। ये मुँहासे ठीक होने के बाद भी कभी-कभी दाग छोड़ जाते है। जिनके चेहरे पर ये दाग हो जाते है वे मन ही मन दुःखी रहते हैं और इन दागों को दूर करने का उपाय खोजते रहते हैं। 

         अत्यधिक स्टार्च एवं शर्करा वाला भोजन तथा कब्ज की शिकायत मुँहासे का मुख्य कारण है। तेल, मसाला, चाय, कॉफी आदि का जरूरत से ज्यादा उपयोग भी मुंहासे का कारण हो सकता है। प्रदूषण एवं धूल-मिट्टी के कारण भी मुंहासे की उत्पत्ति होती है। यदि आप भी इन दागों से परेशान हैं तो निम्न घरेलू नुस्खे को आजमाकर लाभ पा सकते हैं।

 (पढ़ें---मस्सा हटाने के घरेलू इलाज)

       किसी भी रोग से मुक्ति के लिए सबसे पहले उसके कारण को समाप्त करना चाहिए। अतः सबसे पहले अपने भोजन मे नुकसानदायक चीजों को हटा देंगे या कम कर देंगे। अपने भोजन में फल एवं सलाद का ज्यादा उपयोग करेंगे। कब्ज ना होने दें, क्योंकि कब्ज मुंहासे के साथ-साथ और भी कई बीमारियों की जड़ होती है। मुंहासे में निम्बू एवं संतरा का उपयोग बहुत लाभप्रद होता है।

  (पढ़ें--- स्वप्नदोष के कारण एवं उपचार)

           थोड़ी-सी मुल्तानी मिट्टी लें। मिट्टी को थोड़े से गुलाब जल से भींगा दे। इस मिश्रण मे 5 बूंद ग्लिसरिन और 5 बूंद नींबू का रस मिला दे। इन सबको मिलाकर एक लेप तैयार कर ले। प्रतिदिन इस लेप को चेहरे पर फेस पैक की तरह लगा लें। जब सूखने लगे तो पानी की सहायता से अच्छे से साफ कर ले।

         संतरा के छिलकों को पीसकर प्रभावित भाग पर लगाने से भी लाभ होता है। कुछ महीनों के प्रयोग के बाद आप खुद अपने चेहरे में फर्क महसूस करेंगे।

 (पढ़ें---छाहीं(sunburn) का घरेलू इलाज)



मुँहासा ( pimple ) हटाने के आसान घरेलू उपाय/नुस्खा मुँहासा ( pimple ) हटाने के आसान घरेलू उपाय/नुस्खा Reviewed by Ragini Rani on December 24, 2018 Rating: 5

No comments:

Thanks for comments

Powered by Blogger.