Pet me kira/ पेट का कीड़ा ( worms ) नष्ट करने का घरेलू इलाज

Pet ke kire ka upchar






पेट में कीड़ा होने का लक्षण एवं उपचार --- प्रायः बच्चों के पेट में कीड़ा हो जाता है। कीड़ा काटने के कारण बच्चे के पेट में दर्द होता है। बच्चे के भोजन का अधिकांश हिस्सा कीड़ा खा जाता है जिसके कारण बच्चा कमजोर तथा चिड़चिड़ा हो जाता है। बच्चा नींद में दांत किटकिटात है तथा गुदा (मल द्वार) के पास खुजली करता है। पेट का कीड़ा नष्ट करने के लिए निम्न घरेलू इलाज को अपना सकते हैं।

(पढ़ें---अपच एवं पेट फूलने का आसान घरेलू इलाज)

                     सुबह उठते ही बच्चे को थोड़ी सी गुड़ खिला दें। गुड़ खाने के 10-15 मिनट बाद एक छोटी चम्मच अजवाइन का पाउडर पानी के साथ खिला दें। इस प्रयोग से कीड़े नष्ट होकर मल के साथ निकल जाते है। यदि बड़े व्यक्ति के पेट में कीड़ा हो जाये तो अजवाइन की मात्रा बढ़ाकर इस प्रयोग का सेवन करें।बड़े अजवाइन और सेंधा नमक का काढ़ा बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। काढ़े का सेवन ठंढ के मौसम में उचित रहता है। गर्मी के मौसम में छाछ (मट्ठा) में एक चम्मच अजवाइन पाउडर डालकर सेवन करने से कीड़ा नष्ट होकर मल के साथ निकल जाता है। यह प्रयोग तीन दिन करके बंद कर दें। पंद्रह दिन बाद पुनः तीन दिन तक करें। अजवाइन की मात्रा बड़े एवं बच्चे के लिए घटा-बढ़ाकर इस्तेमाल करें।


सावधानी --- तीन साल से कम उम्र के बच्चे को इसका सेवन नहीं करवाएं।


निमोनिया का आसान घरेलू इलाज


घुटना दर्द का घरेलू इलाज)

Pet me kira/ पेट का कीड़ा ( worms ) नष्ट करने का घरेलू इलाज Pet me kira/ पेट का कीड़ा ( worms ) नष्ट करने का घरेलू इलाज Reviewed by Ragini Rani on January 14, 2019 Rating: 5

No comments:

Thanks for comments

Powered by Blogger.