आँखों की रौशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय



इस प्रयोग से नेत्र ज्योति बढ़ाकर चश्मा छोड़ा जा सकता है







अधिक समय तक टीवी अथवा मोबाइल देखने के कारण आज के समय में अधिकांश लोगो के आँखों की रौशनी कम हो गई है। कम उम्र में ही सभी को चश्मे की जरूरत हो जाती है। आज के समय में अधिकांश विद्यार्थी चश्मा लगाये दिख जाते हैं। आँखों की रौशनी को बढ़ाने एवं बचाए रखने के लिए निम्न नुस्खे का प्रयोग किया जा सकता है।

(पढ़ें-- आँख के पलक में फुंसी/गुहेरी का घरेलू इलाज)

                 एक चम्मच बड़ी सौंफ, एक चम्मच मिश्री और दो बादाम की गिरी तीनों को रात्रि में अच्छे से चबाकर खा लें। ऊपर से एक ग्लास दूध पी लें। प्रतिदिन रात्रि में यह प्रयोग करें। 3-4 महीने के लगातार सेवन से आँखों की रौशनी बढ़ जाती है। यह नुस्खा याददाश्त वृद्धि में भी सहायता करता है। कच्चे आंवला का सेवन भी नेत्र-ज्योति बढ़ाने में कारगर होता है। 
                  रात को सोते समय शुद्ध शहद को आंखों में काजल की तरह लगाने से भी आंखों की रौशनी बढ़ती है और आंख सुंदर दिखते हैं। प्रातः काल नंगे पैर हरी घास पर टहलना भी बेहद लाभप्रद होता है। पैर के तलवों में ओस लगने से शरीर को तरावट मिलती है। यह शरीर की बढ़ी हुए उष्णता को कम करता है एवं नेत्र -ज्योति की रक्षा करता है। प्रातः काल में 15से20 मिनट तक भ्रमण करना मोटापा, शुगर एवं उच्च रक्तचाप में भी लाभप्रद होता है।

   (पढ़ें--माहवारी के कष्ट का घरेलू इलाज)

                   साथ हीं दिन में तीन-चार बार मुंह में ठंढा पानी भरकर आँखों पर ठंढे पानी का छींटा मारना चाहिए। इससे आँखों के रोग नहीं होते हैं। आँखों के लिए त्रिफला जल का उपयोग भी बेहद लाभप्रद होता है। 
   त्रिफला जल बनाने की विधि:--- आंवला, हरड़ और बहेड़ा तीनों को समान मात्रा में लेकर थोड़ा मोटा चूर्ण बना लें। प्रतिदिन रात्रि में एक ग्लास पानी में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को मिलाकर किसी मिट्टी अथवा शीशे के बर्तन में फूलने के लिए रख दें। सुबह में इसे अच्छे से मिलाकर सूती कपड़े से छान लें। इस त्रिफला जल से लगातार दो-तीन महीने तक आँखों को धोने से नेत्र- ज्योति बढ़ने के साथ-साथ आँखों के समस्त विकार दूर हो जाते हैं।


(पढ़ें--दाँत के अनेक बीमारियों का घरेलू इलाज)




आँखों की रौशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय आँखों की रौशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय Reviewed by Ragini Rani on January 04, 2019 Rating: 5

No comments:

Thanks for comments

Powered by Blogger.