बाल झड़ना रोकने का घरेलू इलाज

HAIR FALL KE GHARELU ILAZ





बरसात और ठंढ के मौसम में बाल झड़ना आम बात है। थोड़े बहुत बाल झड़ना तो ठीक है लेकिन बहुत ज्यादा झड़ना नुकसानदेह है। इसके इलाज के लिए तरह-तरह के शैम्पू एवं तेल का इस्तेमाल करते है लेकिन परिणाम संतोषप्रद नहीं मिलता। केमिकल्स मिले शैम्पू और तेल को आजमाना छोड़ कर एक बार घरेलू इलाज को आजमाएं। घरेलू इलाज में समय लग सकता है लेकिन परिणाम शर्तिया फायदेमंद होता है।

(पढ़ें---सफेद बालों को काला करने का घरेलू इलाज)

                   बाल चाहे किसी भी कारण से झड़ते हो मेथी इसको जरूर रोक देता है। थोड़े से मेथी दाने को पानी में फूलने के लिए रख दें। 10-12 घंटे में मेथी अच्छे से फुल जाता है। अब इसे पीसकर लेप तैयार कर लें। इस लेप को बालों की जडों में रगड़कर लगाएं। आधे घंटे बाद ठंढे पानी से बालों को अच्छे से धो लें। दो से तीन बार के प्रयोग से ही बालों का झड़ना रुक जाता है। यह प्रयोग रूसी (डैन्ड्रफ)  के लिए भी फायदेमंद है।
         बालों में नियमित रूप से सरसों के तेल से मालिश करने से भी बालों का झरना रुक जाता है तथा बाल काले, घने और मजबूत होते हैं।


बाल उड़ने (गंजेपन) का आसान घरेलू इलाज



बाल झड़ना रोकने का घरेलू इलाज बाल झड़ना रोकने का घरेलू इलाज Reviewed by Ragini Rani on January 07, 2019 Rating: 5

No comments:

Thanks for comments

Powered by Blogger.