Hysteria ke karan avm gharelu ilaz/युवा ही क्यों होते हैं हिस्टीरिया के शिकार



हिस्टीरिया एक बहुत हीं पुराना मानसिक रोग है। वैसे तो यह रोग युवक -युवती किसी को भी हो सकता है परन्तु किशोरावस्था की लड़कियां इससे ज्यादा प्रभावित होती हैं। इस रोग का मुख्य कारण मानसिक द्वंद होता है। इस रोग में रोगी का अपनी भावनाओं पर वश नहीं रहता। तीव्र मानसिक एवं शारीरिक पीड़ा होना, चक्कर आना, घबराहट, दम घुटना, सिर दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव आदि इस रोग के मुख्य लक्षण हैं। इस रोग का आक्रमण बहुत हीं आक्रामक होता है। कभी - कभी रोगी बेहोश भी हो जाता है।

(पढ़ें -- डिप्रेशन का कारण एवं घरेलू इलाज)

              हिस्टीरिया रोग शारीरिक एवम् मानसिक दोनों कारणों से होता है। अतः इसका इलाज भी दोनों तरह से करना चाहिए। स्वस्थ्य मस्तिष्क के लिए शरीर का भी स्वस्थ्य रहना आवश्यक होता है। कमजोर शरीर का मस्तिष्क भी कमजोर हो जाता है जिससे हिस्टीरिया होने की आशंका बढ़ जाती है। कमजोर लोगों के जीवन में घटने वाली वैसी घटनाएं जो उनकी इच्छा के अनुरूप ना हो, हिस्टीरिया रोग का कारण हो सकता है।

          प्राथमिक उपचार:--- हिस्टीरिया का कारण शारीरिक हो अथवा मानसिक इसका उपचार लगभग दोनों हीं मामलों में हो सकता है। व्यायाम, खेल - कूद एवं व्यस्त जीवन - शैली इस रोग को समाप्त करने में सहायक होता है। रोगी को ऐसे कार्यों में व्यस्त रहना चाहिए जिससे उन्हें खुशी एवं प्रसन्नता मिले तथा अनावश्यक चिंताओं से छुटकारा मिले। अगर रोगी दुर्बल है तो आवश्यक पौष्टिक भोजन एवं उचित आहार - विहार का सेवन करना चाहिए। रोग के आक्रमण की स्थिति में रोगी को हवादार जगह पर लिटाकर उसके कपड़ों को थोड़ा ढीला कर देना चाहिए। रोगी के चेहरा एवं हाथ - पैर को ठंडे पानी में तौलिया भिगोकर पोछ देना चाहिए। रोग का आक्रमण शांत होने तक रोगी को पूर्ण विश्राम करना चाहिए।

 (पढ़ें -- कैंसर(Cancer) का घरेलू इलाज)

             घरेलू उपचार :-- जामुन (छोटा वाला) का सेवन हिस्टीरिया में लाभप्रद होता है। जामुन के मौसम में प्रतिदिन 100 ग्राम जामुन का सेवन करने से हिस्टीरिया का दौरा नहीं पड़ता है। शहद का प्रयोग भी हिस्टीरिया में लाभप्रद होता है। प्रतिदिन दो चम्मच शहद का सेवन करना हिस्टीरिया के दौरा को रोकता है। 
 (पढ़ें -- नींद नहीं आने का कारण एवं घरेलू इलाज)


Hysteria ke karan avm gharelu ilaz/युवा ही क्यों होते हैं हिस्टीरिया के शिकार Hysteria ke karan avm gharelu ilaz/युवा ही क्यों होते हैं हिस्टीरिया के शिकार Reviewed by Ragini Rani on April 20, 2019 Rating: 5

No comments:

Thanks for comments

Powered by Blogger.